Giridih News :सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

Giridih News :सरिया मुख्य मार्ग पर बालिका मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के पास बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ का शव लोगों ने देखा. सूचना सरिया पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव जब्त कर लिया.

सरिया मुख्य मार्ग पर बालिका मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के पास बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ का शव लोगों ने देखा. सूचना सरिया पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव जब्त कर लिया. शव मिलने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. भीड़ में सरिया के मंदरामो की एक महिला ने उसकी पहचान अपनी एक परिचित के रूप में की. अधेड़ की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के हारोडीह निवासी चेतलाल रविदास के रूप में हुई. आशंका जतायी जा रही है कि बस से उतरने के बाद अधेड़ की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में सरिया थाना प्रभारी योगेश महतो ने बताया कि बुधवार की सुबह शव मिला. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह कोलकाता से काम करके आ रहा था. परिजनों ने किसी पर शंका नहीं जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >