Giridih News :हजारीबाग रोड स्टेशन पर चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान

Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन समेत पूरे धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर शनिवार को टिकट मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया.

धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट 876 यात्री धराये, 444435 रुपया वसूला गया जुर्माना

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन समेत पूरे धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर शनिवार को टिकट मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खंडों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, हजारीबाग रोड, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी. अभियान शनिवार को दिन-रात चलाया गया. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक व वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 876 यात्रियों को पकड़ा गया. बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार व बिना बुक किये गये सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से चार लाख 44 हजार 435 रूपए जुर्माने के रूप में वसूली गयी और उन्हें कड़ी हिदायत दी गयी. चेकिंग टीम स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी अभियान चलाया. कहा कि धनबाद मंडल में लगातार टिकट जांच की जा रही है. इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >