Giridih News :राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की बैठक में कई निर्णय

Giridih News :राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ गिरिडीह जिला की बैठक मंगलवार देर शाम धनवार के जगदीश मोदी कॉम्प्लेक्स में हुई. इसमें समाज उत्थान को लेकर कई निर्णय लिये गये.

राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ गिरिडीह जिला की बैठक मंगलवार देर शाम धनवार के जगदीश मोदी कम्प्लेक्स में हुई. अध्यक्षता संघ के धनवार नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर बरनवाल ने की. समाज के लोगों ने राष्ट्रीय गान करने के अलावा महाराजा अहिवरण जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की. बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रेमलाल बरनवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखनलाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश मोदी, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीप शंकर, जिलाध्यक्ष देवानंद कुमार, जिला सचिव अनिल कुमार आदि ने संबोधित करते हुए समाज को सशक्त बनाने, जागरूक करने, समाज की बुराइयों को दूर करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, समाज को उचाइयों पर ले जाने व बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने पर बल दिया. समाज को अधिक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमें धनवार के लोगों ने सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बैठक के दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं के समग्र विकास हेतु महिला समिति का गठन करने पर विचार किया गया मौके पर सहदेव बरनवाल, संजू बरनवाल, अजीत मोदी, ज्योतिष कुमार, प्रवीण कुमार, आलोक प्रताप, उमेश बरनवाल, मुन्ना बरनवाल, मुनेश कुमार, राजू मोदी, मन्नू मोदी, रजनीश कुमार, अनिल मोदी, बिनोद मोदी, विवेक कुमार, अनिल बरनवाल, धूर्प मोदी, सुरेंद्र बरनवाल, मनोज बरनवाल, देव कुमार मोदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >