Giridih News :कुएं पर हाथ-पैर धोने गया राजमिस्त्री का पैर फिसला, डूबकर हुई मौत

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के जमुआरी गांव में बुधवार की देर रात कुआं में डूबने से युवक भुनेश्वर ठाकुर (38) पिता बुधन ठाकुर की मौत हो गयी. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया.

भुनेश्वर ठाकुर राज मिस्त्री का काम करता था. प्रतिदिन की तरह वह काम करने के बाद वापस घर आया और अपने घर के बाहर कुएं में हाथ पैर-धोने गया. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा.

आवाज सुनकर पहुंचे परिजन

आवाज सुनकर घर के सदस्य भी कुआं के पास पहुंचे. देखा कि भुवनेश्वर कुआं में डूब रहा है. हो हल्ला के बाद आसपास के लोग जुटे और उसे निकालने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दी गयी और कुआं से शव को बाहर निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक अपने पीछे पत्नी कुंती देवी समेत पांच पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया. मृतक के परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर स्थानीय पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी समेत अन्य लोग थाना पहुंचे. मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >