विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

धनवार थाना क्षेत्र के माधोपुर का मामला

राजधनवार.

धनवार थाना क्षेत्र के माधोपुर में गुरुवार शाम एक विवाहिता अनिशा परवीन (19 वर्ष), पति कयूम अंसारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद देर शाम को धनवार,घोरथम्बा व परसन पुलिस ने उसका शव काफी मशक्कत से अपने कब्जे में लेकर धनवार थाना लाया. शव के गर्दन में रस्सी का निशान है. जानकारी के अनुसार घटना के बाद लोग पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने के प्रयास कर रहे थे. बताया जा रहा है कि धर्मपुर पंचायत के गादी निवासी मैरून खातुन की पुत्री अनिशा का निकाह लगभग दो वर्ष पूर्व माधोपुर के जैनुल मियां के पुत्र अब्दुल क्यूम के साथ हुआ था. मेरूणा ने बताया कि पुत्री की शादी में दान- दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वाले मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे. कई बार पंचायती भी हुई. बावजूद प्रताड़ना का दौर चलता ही रहा और आज मेरी बेटी की हत्या कर दी. इस बाबत थाना प्रभारी नंदु पाल ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या की प्रतीत हो रही है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >