बकरीद के पूर्व अंतिम रविवार को मुस्लिम बाजार, बड़ा चौक, गांधी चौक, स्टेशन रोड, भंडारीडीह, पचंबा समेत शहर के बाजार में टोपी, रुमाल, रेडिमेड कपड़े, जूते-चप्पल व शृंगार की दुकानों में अच्छी-खासी भीड़ रही. मुस्लिम समुदाय के लोग देर शाम तक खरीदारी में लीन दिखे.
बकरे की खूब हुई बिक्री
इधर, बकरीद के मद्देनजर हुट्टी बाजार स्थित रविवारीय हाट में भी बकरे की जमकर खरीदारी हुई. बाजार में बकरे की कीमत आसमान छूती नजर आयी. ग्राहकों के बीच खस्सी के रंग, वजन एवं कीमत को ले आपाधापी दिकी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि संभवत: 28 मई को बकरीद मनाई जायेगी.
