Giridih News :डुमरी में हुई 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग

Giridih News :विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ प्रभारी एसडीओ संतोष गुप्ता ने बैठक की. बैठक में एसआइआर कार्यक्रम, सभी पक्षों की भूमिका और दायित्व, प्रकाशन की तिथियां और मतदाताओं के लिए पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी.

बताया कि वर्तमान मतदाता सूची फ्रीज कर दी जायेगी. इसके बाद प्रारूप सूची जारी होगी. लगभग 87 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. जो मतदाता अभी छूटे हैं, उन्हें एएसडी और अन्य माध्यमों से खोजकर मैप किया जा रहा है. फिर भी यदि किसी का नाम छूट जाता है, तो उन्हें एक महीने का समय दिया जायेगा. वे दस्तावेज जमा कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से एक शुद्ध और स्वच्छ मतदाता सूची का निर्माण किया जाएगा, इसलिए किसी को भी किसी अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है.

नहीं मांगी जायेगी गोपनीय

जानकारी

निर्वाचन कार्यालय से ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगी जायेगी. सभी काम बीएलओ एप के माध्यम से होगा. यदि कोई फोन आता है और ओटीपी या पासवर्ड मांगता है तो सतर्क रहें. ऐसी कोई जानकारी साझा ना करें. एसआइआर के दौरान आपसे केवल फॉर्म लिया जायेगा. इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं मांगी जायेगी. बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, राजकुमार पांडेय, आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, छक्कन महतो, जेएलकेएम के रामप्रसाद महतो, कांग्रेस के गुड्डू मल्लिक, इमरान अंसारी, सादिक अली, जदयू के महावीर सिंह, भाजपा के बीरबल पंडित उपस्थित थे.निष्पक्ष व

पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करें : एसडीओ

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर शनिवार को गिरिडीह के एसडीओ धीरेंद्र प्रसाद ने राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने सभी दलों से वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में सहयोग की अपील की और निष्पक्ष, पारदर्शी मतदाता सूची बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि एसआइआर के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम न छूटे और कोई भी अयोग्य नाम सूची में ना रहे, इसके लिए सभी दल बीएलए के माध्यम से सहयोग करें. बैठक में झामुमो के कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप रजक, भाजपा के सुरेश मंडल, हरमिंदर सिंह बग्गा, कांग्रेस के मदनलाल विश्वकर्मा, बसपा के शिव कुमार दास, आजसू के वीरेंद्र राम समेत कई दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >