Giridih News :भाजपा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Giridih News :भाजपा की बैठक सोमवार को बस पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता राजेश पांडेय ने की. वक्ताओं मे गुरुवार को प्रखंड कार्यालय घेराव को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की.

10. गिरिडीह. 51. बैठक में शामिल भाजपाई बगोदर. भाजपा की बैठक सोमवार को बस पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता राजेश पांडेय ने की. बैठक में उपस्थित जिला कार्यक्रम प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा ने कहा कि सूर्या हंसदा की षड्यंत्र के तहत हत्या हुई है. घटना की सीबीआई से जांच की मांग लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यलय पर प्रदर्शन किया जायेगा. इसे सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. साथ ही 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवारा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुआ. प्रमुख आशा राज ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुटता का दिखाने की अपील की. बैठक में जितेंद्र सिंह, पशुपति शर्मा, जगदीश महतो, जीवलाल महतो, राजू सिंह, सोनू सिंह, रवि सिंह, अशोक सोनी, सुखदेव राणा, सुधीर सिंह, मित्रजीत महतो, श्रीकांत यादव, दिलीप रजक, शिव नारायण महतो, नुनूचंद महतो, अर्जुन यादव, कार्तिक प्रसाद, सुरेश मंडल, धनंजय सिंह, सेवा महतो, किशुन यादव, टहल महतो, मिक्की देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >