Giridih News : गिरिडीह के कई डीएसपी बदले

Giridih News : आबिद खान डुमरी व अमरेंद्र कुमार खोरीमहुआ के एसडीपीओ बने

Giridih News : गिरिडीह. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 20 मई को जारी अधिसूचना के तहत राज्य भर में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. अधिसूचना के अनुसार राज्य के कुल 201 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. इसी क्रम में गिरिडीह में पदस्थापित कई डीएसपी को भी इधर-उधर किया गया है. जारी सूची के अनुसार गिरिडीह के साइबर डीएसपी आबिद खान को डुमरी का एसडीपीओ बनाया गया है, जबकि डुमरी के निवर्तमान एसडीपीओ को हजारीबाग स्थानांतरित किया गया है. वहीं खोरीमहुआ अनुमंडल में अमरेंद्र कुमार को नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है, जबकि खोरीमहुआ के निवर्तमान एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद को वितंतु रांची भेजा गया है. इसी तरह गिरिडीह में पदस्थापित डीएसपी नीलम कुजूर को जामताड़ा का डीएसपी बनाया गया है. पचंबा में पदस्थापित डीएसपी मंटू कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है. वहीं गिरिडीह में कार्यरत डीएसपी कैलाश महतो को आईआरबी जामताड़ा का डीएसपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >