Giridih News :दवा की खुराक लेकर जिले को करें फाइलेरिया मुक्त : डीसी

Giridih News :मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत सोमवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल से की.

सदर अस्पताल से किया डीसी ने किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआतमास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत सोमवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल से की. डीसी ने बताया कि गिरिडीह जिला के अंतर्गत सभी प्रखंडो (बगोदर, जमुआ, पीरटांड़ एवं देवरी को छोड़कर) एमडीए कार्यक्रम 25 फरवरी तक मनाया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत लक्षित जनमानस को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया जायेगा. दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा का सेवन नहीं करना है. दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है.

जिले के 17,96,517 व्यक्तियों को दवा खिलाने का लक्ष्य

डीसी ने बताया कि गिरिडीह जिला के कुल 17,96,517 व्यक्तियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. सोमवार को सभी आगंनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र पर डीइसी व अल्बेंडाजोल की एकल खुराक खिलायी गयी. शेष बचे हुए व्यक्तियों को 11 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रशिक्षित दवा प्रशासकों (सहिया, सेविका व वोलिंटियर वर्कर) घर-घर जाकर दवा खिलायेंगे. जिले में कुल 1755 बूथ चिह्नित किये गये हैं. इसमें कुल 3510 दवा प्रशासक दवा सेवन करवायेंगे. प्रखंड स्तर पर 342 एवं जिला स्तर से पर्यवेक्षक कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे. साइड इफेक्ट से निपटने के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर आरआरटी का गठन किया गया है. इस अवसर पर डीसी श्री लकड़ा ने सभी लोगों से दवा प्रशासक की उपस्थिति में फाइलेरिया की दवा निश्चत रूप से सेवन करने की अपील की. दवा पूर्णतः सुरक्षित है. दवा सेवन करते हुए अपने गांव, प्रखंड व जिले को फाइलेरिया मुक्त बनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >