Giridih News :माहुरी वैश्य महामंडल ने दिया महिला सशक्तीकरण पर जोर

Giridih News :समाज के उत्थान को लेकर माहुरी समाज गंभीर है. माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह के वर्ष 2025 -2028 के पदाधिकारियों का चयन शुक्रवार को रेंबा स्थित ठाकुरबाड़ी सामुदायिक भवन में कार्यकारिणी की बैठक किया गया.

बैठक की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी. कहा कि सभी कंधे से कंधे मिलाकर काम करें, ताकि समाज को शिखर तक पहुंचाया जा सके. महामंडल के नवचयनित जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ कि सभी मंडलों के अध्यक्ष और सचिव के साथ वहां के सामाजिक सरोकार रखने वाले स्वजातीय बंधुओं का विचार जानने के लिये उनसे संपर्क किया जायेगा. कहा कि समाज सभी के सहयोग से चलता है. विशेष कर इसमें शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर जोर देना चाहिए.

कमेटी का हुआ विस्तार

सर्वसम्मति से वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, उपाध्यक्ष राजेंद्र तर्वे, अनिल गुप्ता, रवि कपिस्वे व सुमित एकघरा, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, संयुक्त महामंत्री राजकुमार, रेणु कुमारी, शिवकुमार व सुनील चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश राम, जनसंपर्क पदाधिकारी अनुज सेठ, वाणिज्य प्रभारी संजय कंधवे, शिक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार, धर्म संचार प्रभारी कंचन एकघरा, मंदिर प्रभारी मनीष कुमार, कानून व वित्तीय सलाहकार शंकर प्रसाद गुप्ता, स्वास्थ्य प्रभारी प्रणव कुमार गुप्ता को बनाया गया. बैठक में संजय कुमार, प्रेम प्रकाश गुप्ता, गोबिंद राम, मुकेश गुप्ता, बलबीर गुप्ता, सुबोध गुप्ता, नीलकांत गुप्ता, संजीव गुप्ता, सदानंद राम, रामानंद राम, उदयलाल गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, आदित्य गुप्ता, ऋषभ कुमार, दामोदर राम, संजीत तर्वे, अतुल सेठ, हरिमोहन कंधवे, शाहिल एकघरा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, सचिव व अंतरंग समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >