गिरिडीह के इस गांव में 150 साल से मन रही जन्माष्टमी, जानिए क्या है खास परंपरा

देवरी के महेशियादिघी में 150 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की परंपरा जारी है. मंदिरों में विशेष पूजा और भव्य तैयारी पूरी कर ली गई है.

देवरी. गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड के घोसे, पर्वतुडीह, महेशियादिघी, गंभारडीह, मानिकबाद सहित विभिन्न गांवों में स्थित राधा-कृष्ण मंदिरों की आकर्षक साज-सज्जा की गयी है. मंदिरों में शुक्रवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे. विधि-विधान के साथ मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है

महेशियादिघी में पुरानी है परंपरा

महेशियादिघी गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में 150 वर्षों से भी अधिक समय से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है. ग्रामीणों के अनुसार यहां काफी पहले से राधा-कृष्ण मंदिर है. वर्ष 2002-03 में झारखंड के तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद ने यहां भव्य मंदिर का निर्माण करवाया. मंदिर के पुजारी दामोदर दुबे ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. इस दौरान भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे. उन्होंने बताया कि शनिवार को ब्राह्मण भोजन व भंडारा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >