Giridih News :चंद्रवंशी समाज ने मनायी महाराज जरासंध की जयंती

Giridih News :अलकापुरी स्थित अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन गिरिडीह व अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के संयुक्त तत्वावधान में सम्राट महाराज जरासंध जी की 5228 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी.

मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह चंद्रवंशी व विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गाराम चद्रवंशी ने की. शुरुआत दीप प्रज्वलन व महाराज जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ. समाज के प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, मधुमिता को एमएससी भौतिकी में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने व करण कुमार को एसएससी सीजीएल में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया. मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी और मनीष राज सिंह ने कहा कि समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखें और मजबूती से समाज के हित में काम करें. मौके पर वासुदेव राम, सुनील सिंह, अजीत कुमार पप्पू, विक्रांत कुमार सिंह, अशोक राम, शिवनंदन राम, समीर चंद्रवंशी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >