सम्मेद शिखरजी (मधुबन) स्थित तलेटी तीर्थ मंदिर की आकर्षक बनावट श्रद्धालुओं और पर्यटकों को खूब लुभा रही है. पारसनाथ पहुंचने वाले पर्यटक संगमरमर की अद्भुत कलाकृतियों से सुसज्जित इस मंदिर की भव्यता को निहारने के लिए अवश्य पहुंचते हैं.
मंदिर की वास्तुकला और बारीक नक्काशी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मंदिर परिसर की धार्मिक मर्यादा एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संस्था प्रबंधन की ओर से परिसर में फोटोग्राफी आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है. मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर संस्था प्रबंधन के ओर से कर्मियों की तैनाती रहती है.
इधर, मोक्ष सप्तमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्वेतांबर जैन श्रद्धालु तलेटी तीर्थ मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा.
