Giridih News :लियाफी जिला इकाई का चुनाव संपन्न

Giridih News :लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) जिला इकाई की आमसभा सह चुनाव लियाफी के अध्यक्ष दुलारचंद यादव की अध्यक्षता में हुई.

लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) जिला इकाई की आमसभा सह चुनाव लियाफी के अध्यक्ष दुलारचंद यादव की अध्यक्षता में हुआ. मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि डिविजनल अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर एक अक्तूबर से लागू नये नियमों को प्रबंधन की हिटलरशाही करार देते हुए विरोध जताया गया और उसे वापस लेने की मांग की गयी. इस दौरान सांगठनिक चुनाव कराते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. समिति में अध्यक्ष दुलारचंद यादव, सचिव उमाकांत वाजपेयी, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष टेकनारायण वर्मा, मंजू कुमारी, शेखलाल प्रसाद वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, राजेंद्र राम व संजय कुमार, संगठन सचिव अजीत कुमार गुप्ता, उप सचिव आदित्य पांडेय, संतोष कुमार भदानी, अमित कुमार, सौरभ कुमार सिंह व रामकृष्ण गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, सीएल आईए के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद वर्मा और मीडिया प्रभारी का जिम्मा बजरंगी महतो को सौंपा गया. इसके अलावा 05आमंत्रित सदस्य बनाए गए. मौके पर संगठन के मंडलीय सचिव संजय कुमार निकुंभ, कोषाध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, सीएलआइए के सचिव बिनोद कुमार दूबे, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा, फेडरेशन के एग्जिक्यूटिव कमेटी मेंबर ओमेश्वर सिंह सहित जिले भर के 100 से अधिक अभिकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >