LIVE Death Video: रामनवमी पर करतब दिखा रहे सुखदेव की अखाड़े में हो गयी मौत

LIVE Death Video: गिरिडीह जिले में अखाड़ा खेलने वाले एक व्यक्ति की अचानक दिल का दौरा पड़ने से अखाड़े में ही मौत हो गयी. सोशल मीडिया में 56 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि 2 लोग लाठी से अखाड़े में खेल रहे हैं. कुछ देर बाद एक व्यक्ति लाठी रखकर किनारे जाता है और निढाल होकर गिर पड़ता है. जब तक लोग कुछ समझ पाते, दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो जाती है. आप भी देखें Video

LIVE Death Video| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : रामनवमी के दिन अखाड़े में करतब दिखा रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. घटना गिरिडीह जिले के बेंगाबाद की है. सोशल मीडिया में 56 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि लाठी के साथ 2 लोग करतब दिखा रहे हैं. अखाड़ा खेल रहे एक व्यक्ति बेंगाबाद के मधवाडीह निवासी सुखदेव प्रसाद यादव हैं. हट्टे-कट्टे दिख रहे यह शख्स रामनवमी पर अखाड़ा खेलने के बाद थोड़ा किनारे जाते हैं और वहीं निढाल होकर गिर पड़ते हैं. जब तक लोग कुछ समझ पाते या उन्हें अस्पताल ले जाते, सुखदेव प्रसाद यादव ने दम तोड़ दिया. इसके बाद गांव में रामनवमी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

इसे भी पढ़ें

7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका

रिम्स की दवाएं भेजी जा रहीं बाहर! सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़

Watch Video: गढ़वा के रंका मोड़ पर धू-धू कर जला रामनवमी का रथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >