Giridih News :हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत, लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी

Giridih News :गिरिडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की दोपहर को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली. इधर, लो वोल्टेज की समस्या लोगों की परेशानी का बड़ा कारण हो गया है. पारा 40 डिग्री रहा.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. तेज धूप और गर्म हवाके कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं. सुबह से ही सूरज आग उगलने लगता है और दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगती है. शुक्रवार का तापमान 40 रहा. गर्मी के कारण लोगो पसीने से रहते हैं. बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंडे पेय पदार्थों, नारियल पानी और शरबत की दुकानों पर राहत खोजते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है. गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के इलाकों में लो वोल्टेज से पंखे, कूलर और एसी काम नहीं कर रहे. कई मोहल्लों में शाम होते ही वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि बल्ब तक ठीक से नहीं जल पाता है.

बगोदर में बिजली की आंख मिचौनी से परेशानी

बगोदर समेत आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. दिन तो दिन रात में भी चैन नहीं मिल रहा है. तापमान के बढ़ने से रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है. पंखे और कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं. सुबह के सात बजते ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रहा है. सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा भी देखने को मिला. हालांकि, दोपहर एक बजे के बाद अचानक आंधी और तेज हवा के बीच छिटपुट बारिश भी हुई. इससे लोगों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन पुन: गर्मी परेशान करने लगी. शुक्रवार को बिजली की आंख मिचौनी भी जारी है. सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली दस बजे आयी, जो पुन: गुल हो गयी. दिन भर बिजली आती-जाती रही. फिलहाल क्षेत्र में 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे ही ठीक से बिजली मिल रही है. उपभोक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से सभी परेशान हैं. विभाग को 20-22 घंटे बिजली सुनिश्चित करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >