Giridih News :विश्व श्रम दिवस पर विधिक जागरूकता का आयोजन

Giridih News :विश्व श्रम दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव सफदर अली नैयर के नेतृत्व में मजदूरों के बीच विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन गिरिडीह के बड़ा चौक समेत सभी प्रखंडों में आयोजित किया गया.

लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सहायक फैयाज अहमद ने श्रमिकों को झालसा के लांच किये गये प्रोजेक्ट श्रमेव वंदते तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के मजदूरों के हित एवं कल्याण के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, भवन निर्माण के मजदूरों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सहायक रंजीव कुमार रंजीव, पुरुषोत्तम कुमार, रवि कुमार, पीएलबी अशोक कुमार वर्मा, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, सुनीता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का संचालन फ्रंट कार्यालय के पारा लीगल वालंटियर दिलीप कुमार ने किया.

मजदूर दिवस पर सरिया में श्रमिक किये गये सम्मानित

सरिया के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पंकज अग्रवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र, राज्य या राष्ट्र का निर्माण मजदूरों की कड़ी मेहनत और उनके समर्पण के कारण ही संभव होता है. श्रमिक भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. उन्होंने श्रमिकों से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण करवाने की अपील की. इससे सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सीधे लाभान्वित होंगे. मौके पर सभी मजदूरों को उपहार भेंट किये गये. इस दौरान कन्हैया पोद्दार, प्रभात शर्मा, पीयूष घोष, सुधीर गुप्ता, राजू यादव, गांगो पंडित, सुरेश पंडित, नाथू साव, खिरो साव, प्रसादी मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >