Giridih News :स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत, महिला स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

Giridih News :महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु केंद्र में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी स्मृता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया.

महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु केंद्र में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी स्मृता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. डीडीसी ने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की नींव होती है. यदि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ी मजबूत होगी. यही इस अभियान का मूल संदेश है. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से महिलाओं में पोषण संबंधी जानकारी, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित मातृत्व को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाना लक्ष्य है.

दो अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम में बताया गया कि यह विशेष अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले भर में चलाया जायेगा. इस दौरान प्रखंड स्तर से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों और जिला अस्पताल तक महिला स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जायेंगे. शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और पोषण, माहवारी स्वच्छता, मातृत्व देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देगी. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की विशेष निगरानी की जायेगी. साथ ही उन्हें संतुलित आहार, आयरन एवं कैल्शियम की खुराक और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >