Giridih News :Giridih News :कबरीबाद खदान की साइडिंग में देर रात झड़प, एक की माैत, अधिकारी समेत आठ सुरक्षाकर्मी घायल

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस के बगल स्थित सीपी साइडिंग क्रशर में मंगलवार की रात झड़प हो गयी. बताया जाता है कि वहां पहुंचे कुछ लोगाें ने सीसीएल अधिकारी और सुरक्षा गार्ड्स पर हमला बोल दिया. सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना में सीसीएल अधिकारी समेत आठ सुरक्षा गार्ड व होमगार्ड के जवान घायल हो गये.

घायलों में सीसीएल अधिकारी राम सागर भी शामिल हैं. इधर सुरक्षा गार्ड के हमले में भी एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतक का नाम दिलीप दास है. लोगों का कहना है कि कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए गये थे, इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने हमला कर दिया. वहीं, सुरक्षाकर्मियों की ओर से कहा गया है कि 250 से अधिक की संख्या में लोग देर रात सीपी साइडिंग क्रशर में पहुंचे थे. हाइवा और दो चारपहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

इन्हें लगी है चोट

कोयला चोरों के हमले में सुरक्षा गार्ड बिरजू भुइयां, विकास कुमार, फागू कोल्ह, अफजल हुसैन, संतोष सिंह, असगर अंसारी, बलदेव गोप घायल हुए हैं. किसी का सिर फट गया है, तो किसी के शरीर में गंभीर चोट पहुंची. घायलों का इलाज सीसीएल के लंकास्टर हॉस्पिटल में चल रहा है. हमले में घायल अफजल ने बताया कि 250 से अधिक की संख्या में लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर लोग सीसीएल के सीपी साइडिंग और क्रशर के पास पहुंच गये. इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया. जिसमें वे लोग घायल हो गये. बताया गया कि शुरू में 20 की संख्या में लोग साइडिंग पहुंचे थे. विरोध करने पर मारपीट की गयी. सूचना पर सीसीएल की पेट्रोलिंग गाड़ी से कई सुरक्षा कर्मी और पहुंचे. इस बीच दोनों ओर से झड़प हो गयी.

माइंस क्षेत्र में मची अफरातफरी

अचानक हुए हमले से माइंस क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. सीसीएल के जीएम व पीओ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना को सूचित किया गया. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल माइंस क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है. पुलिस के आते ही लोग भाग गये. मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गयी

है. बाद में सूचना पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव भी पहुंचे.

सदर अस्पताल में हंगामा पुलिस कर रही कैंप

कबरीबाद माइंस में झड़प के दौरान घायल एक स्थानीय की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिलीप दास के रूप में हुई है. कबरीबाद माइंस में सीसीएल कर्मियों व स्थानीय लोगों के बीच झड़प के दौरान दिलीप को गंभीर चोटें आयी. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय मजदूरों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा भी किया. सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल में कैंप कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >