Giridih News :पार्किंग स्थल व 45 दुकानों के निर्माण के लिए जमीन की गयी चिह्नित

Giridih News :शहरी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से लोग काफी परेशान हैं. इस पेरशानी को दूर करने के लिए पॉर्किंग की व्यवस्था की जायेगी. मेयर प्रमिला मेहरा ने उप नगर आयुक्त के साथ शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया.

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के लोगों के अलावा प्रखंडों से जिला मुख्यालय आने वालों के लिए भी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करना परेशानी हो रही है. सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा करने के लिए प्राय: जाम लगती है. इससे आमलोगों को परेशानी होती है. वहीं, सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा करने पर वाहन मालिकों के नाम पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जाता है.

शहर की सरकार ने शुरू की पहल

अब शहर की सरकार के गठन के बाद इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू कर दी गयी है. पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए मेयर प्रमिला मेहरा व उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक के नेतृत्व में टीम ने पार्किंग स्थल निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की. पुराना जेल परिसर के पीछे पार्किंग स्थल बनेगा. मेयर प्रमिला मेहरा ने पार्किंग स्थल निर्माण को लेकर जल्द से जल्द तमाम प्रक्रिया का निष्पादन करने की बात कही. बताया गया कि उक्त स्थल पर गिरिडीह शहरी क्षेत्र के अलावे प्रखंडों से आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा किया जायेगा. तत्काल इसकी देखरेख नगर निगम द्वारा की जायेगी. बाद में पार्किंग स्थल के लिए निविदा का निष्पादन किया जायेगा.

बस स्टैंड के समक्ष बनेगी नयी दुकान

गिरिडीह टावर चौक से कल्याणडीह तक फोरलेन के कारण कचहरी रोड के बगल कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. सड़क की अपेक्षित चौड़ाई के लिए लगभग 45 दुकानों का आधा हिस्सा ध्वस्त किया गया है. इससे दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है. निकाय चुनाव के दौरान दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर मजबूती से आवाज उठायी थी. मेयर ने आश्वान के अनुसार नयी दुकान बनाने की पहल शुरू कर दी है. उन्होंने गिरिडीह बस स्टैंड के समक्ष बने मार्केट के बगल में ही नयी दुकानों का निर्माण कराने का निर्देश दिया है. इसको लेकर स्थल निरीक्षण भी किया गया. स्थल निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी मौजूद थे.

पार्किंग स्थल व नये दुकानों के निर्माण से लोगों को मिलेगी सहूलियत : मेयर

मेयर प्रमिला मेहरा ने बताया कि पार्किंग स्थल व नयी दुकानों के निर्माण से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. दोनों योजनाओं के निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. पार्किंग स्थल बनने से लोग सुविधाजनक तरीके से अपने वाहनों को वहां पर खड़ा कर पायेंगे. सड़क निर्माण के दौरान प्रभावित 45 दुकानदारों को राहत मिलेगी. उनका प्रयास है कि दोनों योजनाएं जल्द धरातल पर उतरें. इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की गयी है.

बोर्ड की बैठक में पारित होगी योजनाएं : उप नगर आयुक्त

उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि पार्किंग स्थल व नये दुकानों के निर्माण के लिए चयनित है. नगर निगम बोर्ड की बैठक में उक्त योजनाएं पारित करायीं जायेंगी. उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधा मद से पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जायेगा. वहीं बस स्टैंड के बगल बने मार्केट के समक्ष ही नये दुकानों का निर्माण कराया जायेगा. इसका प्रपोजल बनाकर फंड हेतु विभागीय स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. श्री लायक ने बताया कि अप्रैल माह में उक्त योजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >