Giridih News :मलयेशिया से 37 दिनों बाद जमुवारी पहुंचा मजदूर का शव

Giridih News :प्रखंड की अडवारा पंचायत के जमुवारी गांव के प्रवासी मजदूर वकील सिंह का शव 37 दिनों बाद उसके घर पहुंचा. इसके लिए विधायक नागेंद्र महतो व जयराम महतो तथा पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह प्रयासरत थे.

डुमरी विधायक जयराम महतो की पहल पर दो किश्तों में परिजनों को मुआवजा मिला था. इस मामले को विधायक नागेंद्र महतो ने विस में भी उठाया था. पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने को ले पहल की मांग की थी. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी इस मामले में परिवार के संपर्क में थे. मृतक मजदूर अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री रूपा कुमारी (20), सुजीत कुमार (18), काजल कुमारी (17), नीतू कुमारी (13) को छोड़ गया.

दो वर्ष पूर्व गया था टावर लाइन में काम करने

परिजनों ने बताया कि मजदूर वकील सिंह दो साल पहले टावर लाइन में काम करने मलयेशिया गया था. शव के पहुंचने की सूचना पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह पहुंचे. मौके पर मुखिया के पति धनेश्वर मरांडी, जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, केंद्रीय संगठन सचिव ललिता कुमारी, प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, दिनेश कुमार, पप्पू साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >