Giridih News :दुर्गापूजा पंडालों को सम्मानित करेगा कोयलांचल सीसीआई

Giridih News : नगर निगम क्षेत्र के साथ आसपास के पूजा पंडालों को इस वर्ष भी कोयलांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स सम्मानित करेगा. संस्था के अध्यक्ष राहुल बर्मन की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक बरगंडा में हुई.

संस्था के सदस्यों ने बताया गया कि भव्य पंडाल, भव्य सजावट, बेहतर साफ-सफाई व बेहतर अनुशासन के आधार पर पंडालों को सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए एक चयन समिति का गठन किया गया है. संयोजक अरविंद कुमार, अध्यक्ष राहुल बर्मन, सचिव गोपालदास भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, मीडिया प्रभारी सुजीत कपिसवे, राजेश गुप्ता, पत्रकार सह छायाकार बिनोद शर्मा, राजीव साहा, मुज्तबा गुडन, निशांत गुप्ता, सोनू, योगेश्वर दास व विकास सिंह को शामिल किया गया.

टीम के सदस्य करेंगे पंडालों का निरीक्षण

टीमम के सदस्य पूजा के दौरान पंडालों का भ्रमण कर अपनी राय देंगे, जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों का चयन किया जाएगा. दुर्गापूजा के बाद भव्य समारोह आयोजित कर पूजा पंडालों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे. कार्यक्रम का प्रायोजक आविष्कार डायग्नोस्टिक है. बैठक में दिवेन तिवारी, मशरूर आलम सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >