बगोदर. जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल बगोदर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षक नजर आए. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच राधा-कृष्ण बेस्ट कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दोनों प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में दिखे बच्चे
बेस्ट कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया. मटका फोड़ प्रतियोगिता में भी बच्चों का उत्साह देखते ही बना. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि सिंह ने पुरस्कृत किया. उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक प्रसंगों की जानकारी दी.
बच्चों ने मटका फोड़ में दिखाया उत्साह
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समय सिंह के साथ उमेश, नीलम, सुनेना, फरत, रिंकी, माही, निगार, निशा, सुनीता व अन्य का योगदान रहा.
