Giridih News :शताब्दी समारोह को लेकर खरगडीहा तैयार, आज होंगे कई कार्यक्रम

Giridih News :चित्तरडीह पंचायत भवन में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खरगडीहा आने के सौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजन शताब्दी समारोह सह पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक हुई. पदयात्रा सोमवार को निकलेगी.

चित्तरडीह पंचायत भवन में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खरगडीहा आने के सौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजन शताब्दी समारोह सह पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ अमलजी ने की. कहा कि शताब्दी समारोह समिति द्वारा पदयात्रा के लिए चिह्नत रूट पर दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. सभी को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय पर अपने जगह पर पहुंच दायें. रूट पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गयी है. बैठक में समारोह के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा, जागो फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ, अभियुक्त फाउंडेशन के कृष्णकांत सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद वर्मा, रोहित दास, मो आलम, संदीप वर्मा, मनीष पांडेय, प्रभात कुमार सोनू, रिंकू सिन्हा, दशरथ दास, सदानंद राय, दिवस कुमार, शंभू यादव, बासुदेव ठाकुर उपस्थित थे.

शताब्दी समारोह एक यादगार पल होगा

जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि शताब्दी समारोह एक यादगार पल होगा. ऐसे मौके पर हम सभी को दलगत भावना से ऊपर उठाकर इसे सफल बनाने की आवश्यकता है.

आदर्श बाजार का दर्जा दिलाने की मांग सीएम से करेंगे

पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि वे खरगडीहा को आदर्श बाजार का दर्जा दिलाने की मांग सीएम से करेंगे. उन्होंने खरगडीहा से पचंबा गोशाला तक पदयात्रा में भाग लेनेवाले लोगों बधाई भी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >