बगोदर. बगोदर बस पड़ाव में 20 सितंबर को विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव में गिरिडीह और हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है. कार्यक्रम के दौरान झूमर नृत्य की प्रदर्शनी समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
महोत्सव को लेकर बगोदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में तैयारी शुरू कर दी गयी है. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति से जुड़े सदस्य और स्थानीय लोग लगातार बैठकें कर रहे हैं.
सुबह से रात तक चल रही तैयारी
सामाजिक आंदोलनकारी छोटन प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर सुबह से लेकर रात तक बैठकें की जा रही हैं. विभिन्न पंचायतों में लोगों से संपर्क कर महोत्सव में भाग लेने की अपील की जा रही है. उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है और इसे भव्य बनाने की तैयारी चल रही है.
करम अखाड़ा समिति का किया गया पुनर्गठन
विराट करम महोत्सव के आयोजन को लेकर करम अखाड़ा समिति बगोदर का पुनर्गठन किया गया है. समिति में प्रवीण कुमार को अध्यक्ष, परमेश्वर कुमार को सचिव और डालेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
इसके अलावा शंकर दयाल, लखन मेहता को महासचिव, कुंजलाल महतो और दिनेश महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है. समिति का विस्तार भी किया गया है.
समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोगों की भागीदारी बढ़ाने और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
