Giridih News :मुंबई में उत्साह के साथ मनाया गया करम पर्व

Giridih News :बगोदर समेत आसपास के क्षेत्रों में करम पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. मुंबई के बेलापुर में आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था ने करम महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मौजूद थे.

बगोदर समेत आसपास के क्षेत्रों में करम पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. गुरुवार की अलसुबह करम डाली का विसर्जन किया गया. महिलाएं बुधवार को निर्जला उपवास में रहीं. इस दौरान भाइयों की लंबी उम्र की भी कामना भी की गयी. वहीं, गुरुवार को सुबह पारण किया. इधर, मुंबई के बेलापुर में आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था ने करम महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मौजूद थे. आयोजन समिति ने श्री सिंह को सम्मानित किया. पूर्व विधायक ने लोगों को करम पर्व की शुभकामना दी. यह पर्व प्रकृति पर आधारित पर्व है जो भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है. मौके पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूरन कुमार महतो, सुखदेव यादव, ताजउद्दीन अंसारी, शेख सदरूल, गोविंद महतो, आंचल कुमारी, अनीता देवी, अनु देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, संध्या कुमारी, अस्मिता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >