कल्पना सोरेन ने अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया. इस दौरान कई महिलाओं ने भी उनसे भेंट कीं. मौके पर मुख्य रूप से नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व राज्य सभा सदस्य डा सरफराज अहमद, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डा विमल कुमार मौजूद थे. बाद में विधायक श्रीमती सोरेन गांडेय विस क्षेत्र के कोवाड़ मोड़ एवं लेदा स्थित दुर्गा मंडप में मां दुर्गे की प्रतिमा के समक्ष अपना माथा टेका. उन्होंने पूजा पंडालों का भ्रमण किया तथा पूजा समितियों से मुलाकात की. मौजूद पदाधिकारियों को व्यवस्था को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया.
फुटबॉल प्रतियोगिता देखने पहुंचीं
वह तेलोडीह में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में भी शामिल हुई. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन, पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
