गिरिडीह में संतोषी माता महोत्सव में पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Giridih News: गिरिडीह के मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर में चल रहे महोत्सव में विधायक कल्पना सोरेन ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस मौके पर कई अधिकारी भी मौजद रहे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे तीसरे दिन बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंदिर पहुंचीं. उन्होंने माता संतोषी के दरबार में माथा टेका और पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. 

विधायक का हुआ स्वागत 

मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजक समिति के अध्यक्ष टुनटुन केशरी, सचिव डिम्पल साव, उपमेयर सुमित कुमार, सतीश साह, प्रदीप कुमार, प्रदीप चौरसिया, हब्लू गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रदीप अग्रवाला, वीरेंद्र, सिंकल, विक्रम, रिशु, राकेश बरनवाल, संदीप डेंगेज, लखन बरनवाल, झुन्नू, कुशल सलूजा, बंटी, दिलीप केशरी समेत सदस्यों ने बुके देकर विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत किया. पूजा के बाद उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. कल्पना सोरेन ने कहा कि संतोषी माता महोत्सव जैसे आयोजन समाज में आस्था के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं. 

ये लोग रहे मौके पर मौजूद 

इस मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने माता के दरबार में शीश नवाया. 

कलश यात्रा से हुआ महोत्सव का शुभारंभ 

गौरतलब है कि 27 अप्रैल से शुरू हुए पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था. 1 मई को विधि-विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >