Giridih News :संयुक्त सचिव ने किया आदि सेवा केंद्रों का निरीक्षण

Giridih News :जनजातीय मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश मीणा ने शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड के आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र मांझीडीह एवं खपैबेड़ा का निरीक्षण किया. कहा कि गावों में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत स्थापित आदि सेवा केंद्रों के स्थापित हो जाने से योजनाओं के चयन से लेकर कार्यान्वयन तक ग्रामसभा की भूमिका निर्णायक हो जायेगा.

इस दौरान आदि कर्मयोगी अभियान की जानकारी एवं इसके तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि पीरटांड़ प्रखंड में कुल 34 गांवों में आदि कर्मयोगी केंद्र संचालित होंगे. इनमें केंद्र की सभी योजनाओं काे शत-प्रतिशत लागू किया जाना है.

ग्रामसभा की भूमिका होगी निर्णायक

बताया गया कि गावों में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत स्थापित आदि सेवा केंद्रों के स्थापित हो जाने से योजनाओं के चयन से लेकर कार्यान्वयन तक ग्रामसभा की भूमिका निर्णायक हो जायेगा. गांव में सरकारी योजनाओं की पहुंच, योजनाओं के लिए लाभुकों का चयन, योजनाओं को धरातल पर उतारने सहित अन्य जिम्मेदारी अब ग्रामीणों के हाथों में होगी. कहा इस केंद्र से ग्रामीणों को अब अधिकारियों व कार्यालयों का चक्कर काटने से निजात मिलेगी.

ये थे मौजूद :

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी जेपी मेहरा, अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील आनंद, लइका तुरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >