Giridih News :घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत पर निकला विजय जुलूस

Giridih News :घाटशिला उपचुनाव में झामुमो को मिली जीत पर पार्टी की जिला कमेटी ने की ओर से शुक्रवार की शाम को शहरी क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला गया. नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे.

झामुमो के नेता और कार्यकर्ता बड़ा चौक पहुंचे और जमकर आतिशबाजी की. संजय सिंह ने कहा कि सरकार के कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दिया. राज्य सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, सुमित कुमार, राकेश रॉकी, प्रदोष कुमार, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, शिवम आजाद, मो सईद, सैफ अली गुड्डू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >