Giridih News :झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई निर्णय

Giridih News :झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की. इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किये गये.

श्री सिंह ने बताया कि बैठक में जिले के माध्यमिक शिक्षकों की कई समस्याओं को लेकर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये. माध्यमिक शिक्षकों का विभागीय संकल्प के निर्देशानुसार जोन वाइज स्थानांतरण किया जाये, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को शहर में आने का अवसर मिले और सेवा में नयापन आ सके. जिले के वैसे माध्यमिक शिक्षक जिनकी सेवा 12 वर्ष पूरी हो गयी है और वरीय वेतनमान पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत हो चुका है, उनका वेतन निर्धारण यथाशीघ्र किया जाये.

सेवा संपुष्टि की मांग

कहा कि जिन शिक्षकों की सेवा संपुष्टि के लिए औपबंधिक सूची निर्गत की गयी है, उनकी सेवा संपुष्टि शीघ्र की जाये. शिक्षकों की सेवा निरंतरता व वेतन निर्धारण निदेशक माध्यमिक शिक्षा तथा वित्त विभाग झारखंड से हो चुका है, उनका एरियर भुगतान यथाशीघ्र किया जाये. कई स्नातक शिक्षकों का एरियर भुगतान बकाया है, उनका एरियर भुगतान हो. पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत किया जाये. बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी व धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रविकांत चौधरी ने किया. बैठक में पूर्व जिला सचिव सुखदेव प्रसाद सिंह, विनोद प्रसाद यादव, विनोद कुमार, नौशाद शमा, सरवर आलम, जफरुल हक, भुवन वर्मा, बाबूलाल वर्मा, धीरेंद्र वर्मा, विजय कुमार दास, दीपक कुमार सिंह, दयानंद पप्पू, मीरा रजक, रूपा कुमारी, संत कुमार यादव, तबस्सुम जहां, माला लता मुर्मू, शंभु गुप्ता, जाकिर हुसैन, वसीम अहमद, संजय कुमार साव, प्रकाश दास, रंजीत कुमार वर्मा, राहुल वर्मा, विजय विश्वकर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >