Giridih News :झारखंड प्रजापति महासंघ का सम्मान समारोह

Giridih News :गिरिडीह के सिहोडीह में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के बैनर तले जिला कार्यसमिति बैठक सह सम्मान समारोह रविवार को हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक पंडित ने की.

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए एकता नितांत आवश्यक है. सभी मिलकर संगठन को मजबूती दें, ताकि आने वाले समय में अपने समाज के लिए राजनीतिक लाभ लिया जा सके.

प्रखंड कमेटी का किया जायेगा पुनर्गठन

जिलाध्यक्ष दीपक पंडित ने कहा कि प्रजापति समाज को सशक्त बनाने के लिए शीघ्र ही आवश्यकता अनुसार प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन भी किया जायेगा. जिले में प्रजापति भवन बनाने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं. सभी मिलजुल कर इस सपने को साकार करें. उपाध्यक्ष फागुन पंडित ने समाज की मजबूती पर जोर दिया. बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती व समाज के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, प्रदेश बार काउंसिल सदस्य मीरा कुमारी व सहदेव पंडित को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

प्रजापति भवन के लिए जमीन देने वाले का अभिनंदन

वहीं, प्रजापति भवन निर्माण के लिए भोला पंडित द्वारा जमीन दान दिये जाने पर समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन सुखदेव पंडित व धन्यवाद ज्ञापन रामेश्वर पंडित ने किया. सचिव रामेश्वर पंडित, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पंडित, संरक्षक डॉ प्रसादी पंडित, उपाध्यक्ष फागू पंडित, युगल किशोर पंडित, संजय पंडित, लखन पंडित, भागीरथ पंडित, रोहन पंडित, राजेंद्र पंडित, कपिल पंडित, ओमप्रकाश कुमार, राजेश कुमार, रवींद्र पंडित, कैलाश पंडित, दुखन पंडित, संजीव कुमार सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >