Jharkhand Cyber Crime: 18 लाख की कार में घूमने वाला 24 साल का करोड़पति साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Cyber Crime: झारखंड में पुलिस ने 18 लाख की कार में घूमने वाले 24 साल के एक करोड़पति साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है.

Jharkhand Cyber Crime News|गिरिडीह, मृणाल कुमार : झारखंड के इस युवक ने महज 24 साल की उम्र में करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली. 18 लाख रुपए की हेक्टर कार में घूमता था. हजारीबाग में उसका 50 लाख का फ्लैट है. 50 लाख का ट्रक खरीद रखा है. करोड़ों की जमीन का भी मालिक है. इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गुप्त सूचना पर गिरिडीह पुलिस ने सोनू वर्मा को किया गिरफ्तार

हम जिस युवक की बात कर रहे हैं, वह कोई आम युवक नहीं है. एक शातिर और कुख्यात साइबर क्रिमिनल है. साइबर क्राइम की दुनिया में उसने अपनी अलग पहचान बनाई है. उसका नाम सोनू कुमार वर्मा है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपैय गांव का रहने वाला है. 24 वर्ष का सोनू वर्षों से साइबर अपराध की दुनिया में सक्रिय है. गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गपैय गांव से उसे गिरफ्तार किया है. सोनू साइबर अपराधियों को सिम कार्ड और खाता भी उपलब्ध कराता था.

गपैय गांव में छिप कर करता था साइबर अपराध

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपैय गांव में एक साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहा है. सूचना के बाद एसपी ने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि पुनीत कुमार गौतम, पुअनि गुंजन कुमार, सअनि संजय मुख्यियार, आरक्षी जितेंद्र नाथ महतो को शामिल किया गया.

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम ने सोनू को किया गिरफ्तार

टीम ने गपैय गांव में छापेमारी करके सोनू कुमार वर्मा को साइबर अपराध करते हुए पकड़ा. पुलिस को लंबे समय से सोनू की तलाश थी. सोनू के खिलाफ गिरिडीह के नगर थाना, मुफस्सिल थाना, गिरिडीह साइबर थाना के साथ-साथ मुंबई के वर्ली में भी साइबर अपराध के मामले में प्राथमिकी दर्ज है. साइबर क्राइम के मामले में मुंबई में जेल भी जा चुका है. सोनू के पास से पुलिस ने एक सिम कार्ड ओर एक मोबाइल फोन जब्त किया है.

सोनू कुमार वर्मा लोगों से ऐसे करता था ठगी

  • पूछताछ के क्रम में सोनू ने बताया कि वह सुडोकू ऐप के माध्यम से लड़की से न्यूड वीडियो कॉलिंग करवाने एवं लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों को लिंक भेजकर ठगी करता था.
  • गूगल पर फोन पे और गूगल पे के कस्टमर केयर का हेल्पलाइन नंबर पंच करके कॉल करने वाले लोगों से ठगी करता था.
  • कैश बैक देने के नाम पर लिंक बनाकर साइबर अपराधियों को देता था और ठगी करता था.

सोनू की करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा यहां देखें

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी सोनू कुमार वर्मा साइबर अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर चुका है. उसके पास 18 लाख की एमजी हेक्टर कंपनी की कार (जेएच 10- 2070) है. 50 लाख रुपए मूल्य का 16 चक्का ट्रक, यामाहा एफजेड कंपनी की बाइक (जेएच 11 – 6175) है. इस बाइक की कीमत करीब 2 लाख रुपए है. इसके अलावा 2 लाख रुपए की इलेक्ट्रिक स्कूटी, हजारीबाग में एक 50 लाख का फ्लैट, बेंगाबाद के साठीबाद एवं महुआर में एक-एक एकड़ है. जमीन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है. जमीन उसने अपने परिजनों के नाम लेकर खरीदी है. और भी कई प्रॉपर्टी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

Also Read

झारखंड : इस गांव के 90 फीसदी युवा हैं साइबर क्रिमिनल, क्या है 50-50 का मामला

जामताड़ा के शातिर साइबर क्रिमिनल्स से मुकाबले करेगी 26,000 युवाओं की फौज, ऐसे चल रही है तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >