Giridih News :आभूषण दुकान से 15 लाख रुपये के जेवरात की चोरी

Giridih News : निमियाघाट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आभूषण दुकान संतोष ज्वेलर्स में गुरुवार की रात चोरों ने शटर का ताला व दुकान का लॉकर तोड़ कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये. चोरी का पता शुक्रवार की सुबह चला.

चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की. इसके कारण दुकान में अधिकांश सामान बिखरा और क्षतिग्रस्त पाया गया. दुकान के संचालक पिपराटांड़ कॉलोनी निवासी पप्पू कुमार वर्मा ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये. सुबह करीब 10 बजे बगल के दुकानदार ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. जब वह दुकार पहुंचकर देखा तो शटर टूटा मिला. वहीं, लॉकर भी क्षतिग्रस्त था. अंदर रखे सभी कीमती जेवरात गायब थे.

सीसीटीवी का डीवीआर ले गये चोर

बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गये. दुकान के संचालक ने इसकी सूचना निमियाघाट पुलिस को दी. चोरी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुमित कुमार, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी सुमन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. हालांकि, अभी तक दुकान संचालक ने लिखित शिकायत नहीं की है. पुलिस सूचना के आधार पर अपने स्तर से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >