Giridih News :गांडेय में जगह-जगह जागरण व रावण दहन का आयोजन

Giridih News :गांडेय प्रखंड के में कहीं रावण दहन व भक्ति जागरण के बीच प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा संपन्न हो गया. पूजा के दौरान लोगों में काफी उत्साह रहा.

गांडेय स्थित श्री आदि दुर्गा मंदिर समिति ने गुरुवार को ही प्रतिमा विसर्जित किया, जबकि अन्य इलाके में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जित की गयी. दुर्गामंडपों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. हालांकि, बारिश के कारण मेले का उमंग फीका रहा. बावजूद अहिल्यापुर में भक्ति जागरण, बुद्धूडीह में डांडिया नृत्य समेत रावण दहन किया गया.

अधिकारी रहे अलर्ट

शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने में बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो हुसैन, इंस्पेक्टर मो कमाल खान, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, गुलाम गौस हुस्सामी, सुशांत कुमार चिरंजीवी, प्रमुख राजकुमार पाठक, मुखिया अमृतलाल पाठक, नवीन वर्मा, पंचम देवी, यशोदा देवी समेत पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >