Giridih News :कदाचारमुक्त हुई जैक बोर्ड की परीक्षा

Giridih News :जिले में शनिवार को तीसरे दिन मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हुई. स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन परीक्षा के दौरान सख्ती बरत रहे थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की टीम तैनात थी.

जिले में शनिवार को तीसरे दिन मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हुई. स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन परीक्षा के दौरान सख्ती बरत रहे थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की टीम तैनात थी. शनिवार को पहली पाली में 9:45 बजे से 1:00 बजे तक मैट्रिक की पर अरबी/फारसी/हो/मुंडारी/संताली/उरांव की परीक्षा हुई. वहीं, दूसरी पाली में दो बजे से लेकर 5:15 बजे तक इंटर एडिशनल लैंग्वेज की परीक्षा हुई. डीईओ वसीम अहमद ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा के लिए कुल 35 परीक्षा केंद्र में से 631 परीक्षार्थियों की जगह 617 ने परीक्षा दी. वहीं, इंटर की परीक्षा के लिए पूरे जिले में 66 केंद्र में 20462 में 20,265 परीक्षार्थी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >