Giridih News :सीमाई इलाकों में चला जांच अभियान

Giridih News :बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बाॅर्डर इलाकों में बेंगाबाद पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है. बिहार-झारखंड के बाॅर्डर पर बेंगाबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बाॅर्डर इलाकों में बेंगाबाद पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है. बिहार-झारखंड के बाॅर्डर पर बेंगाबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया. बदवारा स्थित पतरो नदी पुल के समीप बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की अगुआई में चले जांच अभियान में बिहार से होकर आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी ली गयी. बताया जाता है कि बिहार के जमुई जिले से लोग बेंगाबाद के बदवारा होते हुए झारखंड बाॅर्डर में प्रवेश करते हैं. चकाई-पारडीह मार्ग सबसे शाॅर्टकट है जिससे होकर आसानी से बंगाल सीमा में लोग प्रवेश कर जाते हैं. इस मार्ग पर रोज दोपहिया वाहनों के अलावा पिकअप वैन सहित अन्य वाहनों की आवाजाही लगी रहती है. बिहार विस चुनाव के मद्देनजर बेंगाबाद पुलिस की ओर से बदवारा पुल के पास स्थित अंतर्राजीय बाॅर्डर पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहे. बताया कि रोज यहां पर अधिकारी तैनात रहते हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >