Giridih News :चुनाव को ले बिहार-झारखंड बाॅर्डर का निरीक्षण

Giridih News :बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों की टीम शनिवार को झारखंड-बिहार के बाॅर्डर बदवारा में संचालित चेकपोस्ट पर पहुंची. अधिकारियों ने चेकपोस्ट में तैनात अधिकारी और कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली. मौके पर पहुंचे एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने चेकपोस्ट में चल रहे जांच अभियान का निरीक्षण किया.

जांच टीम की ओर से पंजी संधारण की छानबीन की. बताया कि पंजी निरीक्षण से चेकपोस्ट में बिहार आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की इंट्री का पता चला. उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में जांच अभियान में नरमी नहीं बरतनी है. चुनाव कार्य को प्रभावित करने से संबंधित किसी भी प्रकार के संदेह की स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारी को सूचना देने को कहा गया. कहा चुनाव को प्रभावित करने से संबंधित गतिविधि पर पूर्णत: नकेल कसनी है. वाहनों में नगदी ले जाने की स्थिति पर भी नजर रखनी है. कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है.

विशेष सतर्कता की जरूरत

ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. कहा : अभी तक के जांच अभियान में कोई विशेष सफलता नहीं मिली है. मौके पर पहुंचे जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो ने भी कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये. मौके पर बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने मौजूद ग्राम रोजगार सेवकों को अपनी पाली के अनुसार नियमित चेकपोस्ट में उपलब्ध रहने की हिदायत की. मौके पर एएसआई सुरेंद्र सिंह सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >