Giridih News :गार्डवाल व सड़क की जांच, खराब पत्थर हटाने का निर्देश

सड़क व गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और मनमानी तरीके से कार्य करने का मामला प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद विभाग गंभीर हो गया है. बुधवार को एसडीओ के निरीक्षण के बाद गुरुवार को विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे. अधिकारियों ने सफेद पत्थर हटाने का निर्देश दिया. काम लगभग एक करोड़ की लागत से हो रहा है.

प्रभात इंपैक्ट

सड़क व गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और मनमानी तरीके से कार्य करने का मामला प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद विभाग गंभीर हो गया है. एक तरफ जहां बुधवार की शाम को एसडीओ ने सड़क व गार्डवाल निर्माण की जांच कर संवेदक के कर्मियों फटकार लगायी और सुधार का निर्देश दिया, वहीं, दूसरी ओर गुरुवार को भी विभागीय पदाधिकारी पहुंचे और कार्यस्थल से सफेद व खराब पत्थर को हटवाते हुए प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.

दीवाना चौक से धरधरवा नाला तक हो रहा है काम

बता दें कि प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत दीवाना मोड़ चौंरा से धरधरवानाला तक सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य स्वीकृत है. करीब एक करोड़ की लागत से हो रहे सड़क निर्माण में एक ओर छह इंच के स्थान पर चार इंच पीसीसी ढलाई की जा रही थी, तो वहीं दूसरी ओर जंगल से चुनकर लाये गये पत्थर से गार्डवाल का निर्माण किया जा रहा था. मामले को ले ग्रामीणों ने विभाग से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >