रिसोर्स पर्सन सह सेबी से आये डॉ सुजीत मुखर्जी ने उपस्थित लोगों को बैंकिंग प्रक्रिया व ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतने की जानकारी दी. उन्होंने पैसे की बचत, रखने इस संबंध में आत्मनिर्भर कैसे रहें, सतर्कता बरतने आदि की जानकारी दी. वहीं, मुद्रा लोन को लेकर आत्मनिर्भर बनें, साइबर क्राइम से बचने, सहारा का पैसा वापस लेने के संबंध में भी बताया. ऑनलाइन पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी.
ग्रामीणों के रही
उपस्थिति
मौके पर मुखिया खेमलाल महतो, पंसस अखिलेश राणा, सावित्री देवी, पंचायत सचिव पुष्पा तिवारी, संजय कुमार, शशि भूषण महतो, सोनू महतो, प्राची कुमारी, जल सहिया किरण रजक, वार्ड सदस्य उत्तम यादव, बुट गोप, शांति देवी, रोहिदा खातून, भुनेश्वरी देवी, वीणा सिन्हा, अनीता देवी आदि उपस्थित थे.
