रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में दूसरे दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग के बारे में चर्चा हुई. सेंट्रल यूनिवर्सिटी गया के प्रोफेसर डॉ रविकांत ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि कैसे हम सब शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन में रिसर्च में फैकेल्टी डेवलपमेंट में छात्रों को सुविधा दे सकते हैं. किस तरह से अलग-अलग वेबसाइट अलग-अलग सॉफ्टवेयर से शिक्षा को और बेहतरीन बना सकते हैं. कैसे हम सब ई-बुक्स के माध्यम से बेहतरीन लाइब्रेरी करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाला समय में हर स्कूल और महाविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त रोबोट बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे. मौके पर महाविद्यालय के सचिव कमलदेव सिंह, डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार मालव, बगेड़िया प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रिंसिपल, ग्रिजली कॉलेज कोडरमा के प्रिंसिपल, प्राचार्य डॉ अरुण कुमार दूबे, वाइस प्रिंसिपल्स डॉ संजय कुमार सुमन, विभागाध्यक्ष डॉ जगदीश प्रसाद मेहता, प्रो चंद्रशेखर प्रसाद रजक, प्रो डॉ महतो लक्ष्मी खेमलाल, प्रो राकेश कुमार, प्रो प्रशांत कुमार कुंदन, प्रो प्रभास रंजन, डॉ लक्ष्मी कुमारी, प्रो सर्वेश कुमार शुक्ला, प्रो मंतोष कुमार, रामबाबू सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
