Giridih News :सीसीआइ के कांवरियां सेवा शिविर का उद्घाटन

Giridih News :चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह की ओर से गिरिडीह कॉलेज रोड में एक माह तक संचालित होने वाले कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने किया. उद्घाटन के बाद इस पथ से बाबाधाम आने जाने वाले कांवरियों के बीच पानी, बिस्किट, जूस, चाय आदि का वितरण किया गया.

सेवा शिविर का संचालन पुण्य का कार्य: एसडीपीओ

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह की ओर से गिरिडीह कॉलेज रोड में एक माह तक संचालित होने वाले कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने किया. उद्घाटन के बाद इस पथ से बाबाधाम आने जाने वाले कांवरियों के बीच पानी, बिस्किट, जूस, चाय आदि का वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ श्री उरांव ने कहा कि कांवरियां सेवा शिविर लगाना पुण्य का कार्य है. चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शिविर का आयोजन कर काफी अच्छा कार्य किया है. वहीं विशिष्ट अतिथि मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम महतो ने भी इस आयोजन की सराहना की. अध्यक्ष राहुल बर्मन ने कहा कि यह शिविर पूरे सावन माह संचालित होगा, जहां इस पथ से गुजरने वाले कांवरियों के बीच चाय-पानी आदि की व्यवस्था रहेगी. कार्यक्रम संयोजक व सीसीआइ के संरक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि सेवा भाव से इस शिविर का शुभारंभ किया गया है. यहां बिस्किट-पानी के साथ फर्स्ट एड की भी व्यवस्था रहेगी. मौके पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, सीसीआइ के संरक्षक संजय सिंह, सचिव गोपाल दास भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, अरुण कुमार साव, राजेश गुप्ता, अनारनाथ मंडल, सौरभ महासेठ, मशरुर आलम सिद्दिकी, धर्म प्रकाश, उदय भदानी, अजय गुप्ता, सुबोदीप चटर्जी, मुकेश आनंद हबलु गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >