Giridih News :सुसरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप, थाना में आवेदन

Giridih News :गांडेय थानांतर्गत तिलोबोनी स्थित तालाब में संदेहास्पद स्थिति में शव बरामदगी मामले में नया मोड़ आ गया है. परिजनों ने मृतक के ससुरालवालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर मृतक प्रदीप हांसदा के पिता (सालमंदरा टोला पूरनाडीह थाना मरगोमुंडा) निवासी प्रगन हांसदा ने गांडेय थाना में आवेदन देकर मृतक के ससुरालवालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.

गांडेय थानांतर्गत तिलोबोनी स्थित तालाब में संदेहास्पद स्थिति में शव बरामदगी मामले में नया मोड़ आ गया है. परिजनों ने मृतक के ससुरालवालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर मृतक प्रदीप हांसदा के पिता (सालमंदरा टोला पूरनाडीह थाना मरगोमुंडा) निवासी प्रगन हांसदा ने गांडेय थाना में आवेदन देकर मृतक के ससुरालवालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.

समधी पर बेटे को ले जाने का आरोप

गांडेय थाना में दिये आवेदन के अनुसार बीते एक अक्तूबर को उसके पुत्र प्रदीप हांसदा को उसके ससुर गांडेय थाना क्षेत्र के तिलोबोनी निवासी कारू हेंब्रम एवं उसकी पत्नी सालमंदरा टोला पूरनाडीह से अपने साथ तिलोबोनी ले गये थे. अगले दिन उसकी बहु सादमुनी हेंब्रम ने फोन कर बताया कि उसके पुत्र को किसी ने मारकर तालाब में फेंक दिया है. सूचना पर तीन अक्तूबर को वे अपने भाई एवं ग्रामीणों के साथ गांडेय थाना क्षेत्र के तिलोबोनी पहुंचे तो पुत्र प्रदीप को मृत पाया. उन्होंने मृतक प्रदीप हांसदा के ससुर कारु हेंब्रम, नीनू हेंब्रम, संतोष हेंब्रम एवं राजीव हेंब्रम पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

आवेदन मिला है, होगी जांच : थाना प्रभारी

गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि मृतक के पिता ने आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में नए सिरे से जांच पड़ताल की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >