Giridih News :गुरहा में बारिश से गिरा मिट्टी का मकान, बेघर हुआ परिवार

Giridih News :बिरनी प्रखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा निवासी ललिता देवी पति मीतनारायण विश्वकर्मा का मिट्टी व खपड़ैल से बना मकान गुरुवार की रात गिर गया. इससे घर में रखा सारा सामान खराब हो गयी.

बिरनी प्रखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा निवासी ललिता देवी पति मीतनारायण विश्वकर्मा का मिट्टी व खपड़ैल से बना मकान गुरुवार की रात गिर गया. घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गये, लेकिन घर के अंदर रखा खाने-पीने का सामान, कपड़ा, बर्तन आदि दबकर क्षतिग्रस्त हो गया. चोंगाखार के पूर्व पंसस राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला गरीब है. उसका पति मजदूरी कर अपने व परिवार का पालन पोषण करता है. महिला का नाम अबुआ आवास की सूची में है, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला है. घर गिरने से पूरा परिवार दूसरे के घर मे रहने को विवश है. उन्होंने बीडीओ अविलंब पीड़ित महिला को अबुआ आवास का लाभ देने की मांग की बीडीओ ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद जांच करवा कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >