गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, होटल से 26 पेटी से अधिक विदेशी शराब जब्त, संचालक फरार

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने पचंबा थाने की टीम को छापेमारी करने का निर्देश दिया. छापेमारी के बाद इस जगह से 26 पेटी से अधिक विदेशी शराब की खेप बरामद की गयी.

मृणाल कुमार, गिरिडीह: गिरिडीह में एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़वाआहार के समीप पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुमित होटल से छापेमारी कर 26 पेटी से अधिक विदेशी शराब की खेप बरामद की है. हालांकि इस दौरान होटल का संचालक मौके पर से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस जब्त शराब की खेप के संबंध में जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है.

दरअसल मामले का पता तब चला जब जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि बुढ़वाआहार के समीप सुमित होटल में अवैध शराब का कारोबार होता है. इसके बाद गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने पचंबा थाने की टीम को छापेमारी करने का निर्देश दिया. छापेमारी के बाद इस जगह से 26 पेटी से अधिक विदेशी शराब की खेप बरामद की गयी. फिलहाल पुलिस जब्त शराब की खेप के संबंध में जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक बरामद शराब के खेप की तस्करी होने वाली थी. लेकिन उससे पहले पुलिस ने धावा बोल दिया.

Also Read: नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई तेज, सवा लाख रुपये की अफीम व 200 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार

वहीं, सूत्रों की मानें तो पचंबा इलाके से पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की तस्करी बिहार में की जा रही है. इस धंधे में एक युवा जनप्रतिनिधि के शामिल होने की भी बात बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस इस धंधे में जुड़े अन्य शराब तस्करों की तलाश में जुटी हुई है. इधर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >