Giridih News: धूमधाम से विसर्जित की गयी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

Giridih News: मंगलवार को हवन के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

गावां प्रखंड स्थित पिहरा में दीपावली के अवसर पर स्थापित लक्ष्मी, गणेश व सरस्वती की प्रतिमा का मंगलवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया. पूजन आरती के उपरांत भव्य जुलूस निकालकर प्रतिमा को ढोल बाजे के बीच पूरे गांव में भ्रमण करवाया गया. इसके पूर्व दीपावली के बाद से लगातार प्रतिमा स्थल पर भागवत कथा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रतिदिन आयोजित झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. मंगलवार को हवन के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित कुमार, पप्पू यादव, मधुसूदन यादव, राजकुमार सिंह, आनंदी यादव, महेश सिंह, दयानंद यादव, सुधीर मंडल, आलोक बिहारी राजा समेत समिति के युवकों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >