Giridih News: आग में झुलसे पति-पत्नी की रांची ले जाने के दौरान मौत

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुवां में रविवार की देर शाम घरेलू विवाद के दौरान आग से झुलसे पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतकों की पहचान चंदन डोम (28) और उनकी पत्नी गीता देवी (25) के रूप में हुई है. रांची ले जाने से पहले दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए पहले धनबाद और फिर रांची रेफर किया गया था. हालांकि, रांची ले जाने के क्रम में ही रास्ते में दोनों की मौत हो गयी.

परिवार के लोगों ने बचाया कि रविवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था. इसी दौरान गुस्से में गीता देवी ने खुद पर कैरोसिन तेल डालकर आग लगा ली. पत्नी को बचाने के दौरान चंदन डोम भी आग की चपेट में आ गये. इस दौरान दोनों बुरी तरह झुलस गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद में भी हालत में सुधार नहीं होने पर रात में उन्हें रांची रेफर किया गया. लेकिन रांची पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया.

यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी : थाना प्रभारी

नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि दोनों की मौत आग में झुलसने से हुई है. परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. फिर भी पुलिस मामले की जानकारी ले चुकी है और यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >