Giridih News :पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोरबाद गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार सुनीता देवी का अपने पति राशिक मांझी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर राशिक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के मुताबिक सुनीता के सिर और शरीर पर चोटें आयी हैं. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद होता रहता था. घटना के बाद राशिक फरार हो गया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की घटना की जानकारी उन्हें मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >