Giridih News :अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक, व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रस्ताव

Giridih News :बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मीना देवी ने की.

सदस्यों को जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सामर्थ सिन्हा ने बताया कि अस्पताल के विकास और मरीजों के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग से प्रत्येक वर्ष राशि का आवंटन किया जाता है. उक्त राशि से अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करना है, ताकि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके. समिति के सदस्यों ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक गतिविधियों का जायजा लिया.

जल्द दिखेगा बदलाव : प्रमुख

निरीक्षण के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था करने, आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए संसाधन, इमरजेंसी दवा, मरीजों के आवश्यकता के अनुसार वातानुकूलित वार्ड की सुविधा, पंखा, लाइट, ड्रेसिंग रूम में आवश्यक सामग्री, किचन में मिलने वाली सुविधा सहित अन्य बिंदुओं पर मंत्रणा के बाद व्यवस्था को बहाल करने की सहमति बनी. प्रमुख मीना देवी ने बताया कि अस्पताल को बेहतर बनाया जायेगा, जिससे यहां आने वाले मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सके. बदलाव जल्द ही देखने को मिलेगा.

आयुष्मान कार्डधारियों को मिलेगी सुविधा

डॉ सामर्थ सिन्हा ने बताया कि इस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की भी सुविधा मरीजों को मिलेगी और इस मद में मिलने वाली राशि का 75 प्रतिशत अस्पताल के विकास में और 25 प्रतिशत राशि चिकित्सक और स्टाफ को आवंटित किया जायेगा. बताया कि बैठक में कंप्यूटरीकृत पर्ची काटने के एवज में पांच रुपये लेने पर सहमति बनी. यह राशि कंप्यूटर व प्रिंटर के मेंटनेंस में खर्च की जायेगी. बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने बताया कि बेंगाबाद का यह प्रमुख अस्पताल है. यहां के मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए आवश्यक संसाधन बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. मौके पर बीपीएम अरविंद कुमार, प्रधान सहायक कमलेश कुमार के अलावा समिति सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >